साफ़ नज़र आने लगा है कि महाशैतान अमरीका डूब रहा है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i87879-साफ़_नज़र_आने_लगा_है_कि_महाशैतान_अमरीका_डूब_रहा_है
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सरक्षा परिषद के सचिव अली शमख़ानी ने कहा कि जब ट्रम्प को प्रदर्शनकारियों के डर से वाइट हाउस के तहख़ाने में बने बंकर में भागना पड़ा तो इससे साफ़ हो गया कि अमरीका में लोकतंत्र और आज़ादी का दावा कितना बड़ा झूठ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०१, २०२० १७:५७ Asia/Kolkata
  • साफ़ नज़र आने लगा है कि महाशैतान अमरीका डूब रहा है

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सरक्षा परिषद के सचिव अली शमख़ानी ने कहा कि जब ट्रम्प को प्रदर्शनकारियों के डर से वाइट हाउस के तहख़ाने में बने बंकर में भागना पड़ा तो इससे साफ़ हो गया कि अमरीका में लोकतंत्र और आज़ादी का दावा कितना बड़ा झूठ है।

अली शमख़ानी ने सोमवार को अमरीका में व्यापक रूप से जारी हिंसक प्रदर्शनों और प्रदर्शनकारियों के डर से ट्रम्प के बंकर में छिपने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया कि यह सारे लक्षण बता रहे हैं कि महाशैतान अमरीका पतन की खाई में गिर रहा है।

सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ने अपने ट्वीट में लिखा कि अमरीका का सुपर पावर होने का दावा, जंग भड़काने की धमकियां और अमरीकी प्रतिबंध कैरेबियाई सागर में ईरानी तेल टैंकरों के पहुंच जाने के बाद बेबुनियाद और बेअसर हो गए हैं।