अमरीका पर अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय में मुक़द्दमा चलाया जाएः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i87888-अमरीका_पर_अन्तर्राष्ट्रीय_न्यायालय_में_मुक़द्दमा_चलाया_जाएः_ईरान
ईरान के न्यायपालिका प्रमुख ने कहा है कि मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोप में अमरीका पर अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय में अवश्य मुक़द्दमा चलना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०२, २०२० ११:०८ Asia/Kolkata
  • अमरीका पर अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय में मुक़द्दमा चलाया जाएः ईरान

ईरान के न्यायपालिका प्रमुख ने कहा है कि मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोप में अमरीका पर अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय में अवश्य मुक़द्दमा चलना चाहिए।

सैयद इब्राहीम रईसी ने कहा कि अमरीका, मानवाधिकारों का रक्षक नहीं बल्कि उनका हननकर्ता है, इसी विषय को लेकर उसके विरुद्ध मुक़द्दमा चलना चाहिए। उन्होंने अमरीका के कई शहरों में हालिया विरोध प्रदर्शनों की ओर संकेत करते हुए कहा कि एक निहत्थे अश्वेत के साथ अमरीकी पुलिस का व्यवहार, अमरीका की वास्तविकता को बताता है।  ईरान के न्यायपालिका प्रमुख ने कहा कि इन घटनाओं पर मानवाधिकारों का ढिंढोरा पीटने वाले मौन धारण किये हुए हैं।  उनका कहना था कि बात केवल किसी एक काले के विरुद्ध अत्याचार की नहीं है बल्कि वहां की पूरी व्यवस्था में ही नस्लभेद दिखाई देता है।

इसी बीच ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सरक्षा परिषद के सचिव अली शमख़ानी ने कहा है कि अमरीका की वर्तमान घटनाओं ने दर्शा दिया कि इस देश में मानवाधिकारों की सुरक्षा और लोकतंत्र और आज़ादी का दावा कितना बड़ा झूठ है।  ज्ञात रहे कि एक श्वेत अमरीकी पुलिस अधिकारी के हाथों एक निर्दोश अमरीकी अश्वेत फ़्लॉयड की दर्दनाक मौत के बाद पूरे अमरीका में पिछले एक हफ़्ते से हिंसक झड़पें और विरोध प्रदर्शन जारी हैं, जिसके बाद राजधानी वाशिंगटन और न्यूयॉर्क सहित अमरीका के 75 शहरों में कर्फ़्यू की घोषणा की गई है।