क्षेत्रीय मुद्दे पर ईरान और तुर्की के विदेशमंत्रियों की चर्चा
इस्लामी गणतंत्र ईरान और तुर्की के विदेशमंत्रियों ने आतंकवाद से संघर्ष, क्षेत्रीय मुद्दों और आन लाइन आस्ताना शिखर सम्मेलन के विषय पर विचार विमर्श किया।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने सोमवार को अपनी तुर्की यात्रा के दौरान तुर्क विदेशमंत्री मौलूद चावूश ओग़लू से मुलाक़ात में कोरोना वायरस के फैलाव की रोकथाम में समर्थन करने तथा पिछले चार महीने में दोनों देशों के बीच व्यापार में आई कमी की भरपाई के मार्गों की समीक्षा की।
विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने इस मुलाक़ात में गैस के निर्यात दो दोबारा शुरु करने तथा गैस पाइप लाइन की मरमत और क्षतिपूर्ति पर भी बल दिया।
इसी प्रकार दोनों नेताओं ने पहली फ़ुरसत में तेहरान में शिखर सम्मेलन आयोजित करने, आन लाइन आस्ताना वार्ता का आयोजन, सीरिया, यमन, लीबिया और आतंकवाद से संघर्ष जैसे विषयों पर विचार विमर्श किया। (AK)