ईरान में करोना वायरस के फैलाव की ताज़ा हालत
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i88476-ईरान_में_करोना_वायरस_के_फैलाव_की_ताज़ा_हालत
ईरान में 1 लाख 66 हज़ार से ज़्यादा लोग करोना वायरस से ठीक हो चुके हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २२, २०२० १५:५३ Asia/Kolkata
  • ईरान में करोना वायरस के फैलाव की ताज़ा हालत

ईरान में 1 लाख 66 हज़ार से ज़्यादा लोग करोना वायरस से ठीक हो चुके हैं।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के मरीज़ों में 1 लाख 66 हज़ार 427 लोग ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं जबकि 2000 से ज़्यादा नए केस सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता सीमा सादात लारी ने सोमवार को प्रेस कान्फ़्रेंस में बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2 हज़ार 537 नए केस सामने आए हैं, जिनमें 1 हज़ार 319 लोग भर्ती हुए और बाक़ी लोगों को चेकअप और ज़रूरी दवाओं के साथ घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि ईरान में अब कोविड-19 की चपेट में आने वालों की तादाद 2 लाख 7 हज़ार 525 हो गयी है।

इसी तरह उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 119 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुयी है। इस तरह कोरोना वायरस कोविड-19 से अब तक ईरान में मरने वालों की कुल तादाद 9 हज़ार 724 हो चुकी है।       

ईरान में अब तक 14 लाख 49 हज़ार 420 लोगों का कोविड-19 का टेस्ट हो चुका है।

दुनिया में अब तक 90 लाख 79 हज़ार 837 लोग कोरोना वायरस की चपेट आ चुके हैं, जिसमें कम से कम 4 लाख 71 हज़ार 291 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 48 लाख 63 हज़ार 103 लोग ठीक हो चुके हैं।

अमरीका, ब्राज़ील, रूस, भारत और ब्रिटेन में क्रमशः कोरोना वायरस के सबसे ज़्यादा केस हैं। (MAQ/N)