ईरान सहित दुनिया में कोरोना वायरस की ताज़ा स्थिति
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i88559-ईरान_सहित_दुनिया_में_कोरोना_वायरस_की_ताज़ा_स्थिति
ईरान में 1 लाख 75 हज़ार से ज़्यादा लोग करोना वायरस से ठीक हो चुके हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २५, २०२० १२:२० Asia/Kolkata
  • ईरान सहित दुनिया में कोरोना वायरस की ताज़ा स्थिति

ईरान में 1 लाख 75 हज़ार से ज़्यादा लोग करोना वायरस से ठीक हो चुके हैं।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के मरीज़ों में 1 लाख 75 हज़ार 103 लोग ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता सीमा सादात लारी ने गुरुवार को प्रेस कान्फ़्रेंस में बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2 हज़ार 595 नए केस सामने आए हैं, जिनमें 1 हज़ार 305 लोग भर्ती हुए और बाक़ी लोगों को चेकअप और ज़रूरी दवाओं के साथ घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि ईरान में अब कोविड-19 की चपेट में आने वालों की तादाद 2 लाख 15 हज़ार 96 हो गयी है।

इसी तरह उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 134 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुयी है। इस तरह कोरोना वायरस कोविड-19 से अब तक ईरान में मरने वालों की कुल तादाद 10 हज़ार 130 हो चुकी है।      

दुनिया में अब तक 95 लाख 55 हज़ार 762 लोग कोरोना वायरस की चपेट आ चुके हैं, जिसमें 51 लाख 96 हज़ार 571 लोग ठीक हो चुके हैं और 4 लाख 85 हज़ार 573 लोगों की मौत हो चुकी है।

अमरीका, ब्राज़ील, रूस, भारत और ब्रिटेन में क्रमशः कोरोना वायरस के सबसे ज़्यादा केस हैं। अमरीका में 2,462,713, ब्राज़ील में 1,192,474, रूस में 613,994, भारत में 474272 और ब्रिटेन में 306,862 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। (MAQ/N)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए