मीलाद टाॅवर ने भी मास्क पहन लिया+ वीडियो
ईरान में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए तेहरान में स्थित मीलाद टाॅवर को भी मास्क पहना दिया गया है।
लोगों से बारम्बार कहा जा रहा है कि वह मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का ख़याल रखें। ईरान में दुनिया के अन्य देशों की भांति लाॅकडाउन नहीं किया गया है लेकिन लोग ख़ुद ही जागरूकता का प्रदर्शन कर रहे हैं।
ईरान में कोरोना वायरस के मरीज़ों में 2 लाख 1 हज़ार 330 लोग ठीक हो चुके हैं और ढाई हज़ार से ज़्यादा लोग इस वायरस की ताज़ा चपेट में आए हैं।
पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2 हज़ार 560 नए केस सामने आए हैं, जिनमें 1 हज़ार 295 लोग भर्ती हुए और बाक़ी लोगों को चेकअप और ज़रूरी दवाओं के साथ घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि ईरान में अब कोविड-19 की चपेट में आने वालों की तादाद 2 लाख 40 हज़ार 438 हो गयी है।
पिछले 24 घंटे में 163 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुयी है। इस तरह कोरोना वायरस कोविड-19 से ईरान में मरने वालों की कुल संख्या अब 11 हज़ार 571 हो गयी है। (AK)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!