ईरान में कोरोना के ताज़ा आंकड़े, 24 घंटों में 221 लोग मरे
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i89347-ईरान_में_कोरोना_के_ताज़ा_आंकड़े_24_घंटों_में_221_लोग_मरे
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता ने गुरुवार को देश में कोरोना के ताज़ा आंकड़े पेश करते हुए बताया है कि पिछले 24 घंटों में 221 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २३, २०२० ११:०५ Asia/Kolkata
  • ईरान में कोरोना के ताज़ा आंकड़े, 24 घंटों में 221 लोग मरे

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता ने गुरुवार को देश में कोरोना के ताज़ा आंकड़े पेश करते हुए बताया है कि पिछले 24 घंटों में 221 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई है।

डाॅक्टर सीमा सादात लारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में  कोरोना के 2,621 नए मरीज़ सामने आए हैं जिनमें से 2004 लोगों को अस्पतालों में भर्ती किया गया और बाक़ी को मामूली से उपचार और ज़रूरी निर्देशों के साथ घर जाने की अनुमति दे दी गई। उन्होंने कहा कि अब देश में कोरोना से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 2 लाख 84 हज़ार 34 हो गई है जिनमें से 15 हज़ार 74 जान की बाज़ी हार चुके हैं जबकि 2 लाख 47 हज़ार 230 लोग स्वस्थ हो कर अस्पतालों से घर जा चुके हैं।

 

इस समय पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या एक करोड़ 53 लाख 98 हज़ार से अधिक हो चुकी है। घातक कोरोना वायरस अब तक दुनिया में 6 लाख 30 हज़ार से ज़्यादा लोगों की जान ले चुका है जबकि 93 लाख 73 हज़ार से ज़्यादा लोग कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं। अमरीका, ब्राज़ील और भारत, दुनिया में कोरोना वायरस से सबसे अधिक संक्रमित देश हैं। (HN)

 

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए