ईरान में कोरोना के ताज़ा आंकड़े, 24 घंटों में 215 की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i89375-ईरान_में_कोरोना_के_ताज़ा_आंकड़े_24_घंटों_में_215_की_मौत
ईरान मे कोरोना वायरस से संक्रमित 2 लाख 49 हज़ार से अधिक लोगों का सफल इलाज किया जा चुका है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २४, २०२० ११:३४ Asia/Kolkata
  • ईरान में कोरोना के ताज़ा आंकड़े, 24 घंटों में 215 की मौत

ईरान मे कोरोना वायरस से संक्रमित 2 लाख 49 हज़ार से अधिक लोगों का सफल इलाज किया जा चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता ने शुक्रवार को देश में कोरोना के ताज़ा आंकड़े पेश किये।  उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के कारण 215 लोगों की मौत हो गई।

डाॅक्टर सीमा सादात लारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में  कोरोना के 2,489 नए मरीज़ सामने आए हैं जिनमें से 1504 लोगों को अस्पतालों में भर्ती किया गया और बाक़ी को मामूली से उपचार और ज़रूरी निर्देशों के साथ घर जाने की अनुमति दे दी गई।  उन्होंने कहा कि अबतक ईरान में कोरोना से संक्रमित 249212 लोगों का सफल उपचार किया जा चुका है।  

इस समय पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या एक करोड़ 56 लाख से अधिक हो चुकी है।  कोरोना वायरस अबतक दुनिया में 6 लाख 36 हज़ार से ज़्यादा लोगों की जान जा चुकी है जबकि 95 लाख 35 हज़ार से ज़्यादा लोग कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं। इस समय संसार में अमरीका, ब्राज़ील और भारत, कोरोना वायरस से सबसे अधिक संक्रमित देश बने हुए हैं।