ईरान के ख़िलाफ़ अमरीकी षडयंत्र विफल होकर रहेंगेः असलम बेग
पाकिस्तान के रिटायर्ड जनरल मिर्ज़ा असलम बेग ने कहा है कि ईरान और चीन के बीच होेने वाला समझौता, तेहरान के विरुद्ध वाशिग्टन के षडयंत्रों की विफलता का कारण सिद्ध होगा।
मिर्ज़ा असलम बेग ने शुक्रवार को कहा कि ईरान और चीन के बीच होने वाला दीर्धकालीन समझौता, पश्चिम विशेषकर अमरीका के आर्थिक हितों को ख़तरे में डाल देगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को इस अवसर से लाभ उठाते हुए ईरान और अफ़ग़ानिस्तान के साथ अपने संबन्धों को अधिक मज़बूत बनाने के प्रयास करने चाहिए। मिर्ज़ा असलम बेग ने कहा कि इस्लामाबाद को ईरान से गैस आयात के लिए गैस पाइप लाइन को बहाल करने तथा कोएटा और ज़ाहेदान के बीच रेलवे लाइन के पुनर्निमाण के प्रयास तेज़ कर देने चाहिए। उन्होंने ईरान के विरुद्ध अमरीका के एकपक्षीय प्रतिबंधों को अत्याचारपूर्ण बताते हुए इनके तत्काल हटाए जाने की मांग की।
उल्लेखनीय है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, चीन और पाकिस्तान के बीच सहयोग से अमरीका बहुत चिंतित है और इस काम से ट्रम्प बहुत क्रोधित हैं।