परमाणु समझौता, सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का पूरक हैःईरान
संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के स्थाई राजदूत मजीद तख़्त रवान्ची ने परमाणु समझौते को संयुक्त राष्ट्र संघ से असंबंधित क़रार देने के अमरीकी दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समझौता, संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2231 का पूरक भाग है।
संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के स्थाई राजदूत मजीद तख़्त रवान्ची ने अपने एक ट्वीट मेंक हा कि अमरीका ने मीडिया के सहारे इस बात का दावा कर रहा है कि संयुक्त राष्ट्र संघ में परमाणु समझौते की कोई क़ानूनी हैसियत नहीं है जबकि उसे पता होना चाहिए कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु समझौते की सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2231 का पूरक भाग है और अमरीका की ज़िम्मेदारी है कि क़ानून के अनुसार वह परमाणु समझौते और सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2231 पर अमल करे।
संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के स्थाई राजदूत मजीद तख़्त रवान्ची ने कहा कि सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2231 के दूसरे अनुच्छेद में संयुक्त राष्ट्र संघ के समस्त सदस्य देशों से मांग की गयी है कि वह अंतर्राष्ट्रीय परमाणु समझौते का समर्थन करें जबकि अमरीका ने इस अनुच्छेद और अंतर्राष्ट्रीय क़ानून का उल्लंघन करते हुए इस संबंध में अपना फ़र्ज़ नहीं निभाया है। (AK)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!