आतंकवादी गुट "तुंदर" का मुखिया आया गिरफ़्त में
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i89587-आतंकवादी_गुट_तुंदर_का_मुखिया_आया_गिरफ़्त_में
ईरान के सुरक्षाबलों ने अमरीका में स्थित आतंकवादी गुट तुंदर के मुखिया को गिरफ़्तार कर लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०१, २०२० १२:३१ Asia/Kolkata
  • आतंकवादी गुट

ईरान के सुरक्षाबलों ने अमरीका में स्थित आतंकवादी गुट तुंदर के मुखिया को गिरफ़्तार कर लिया है।

ईरान के इन्टेलिजेंस मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान जारी करके बताया है कि अमरीका मेंं बैठकर ईरान में आतंकवादी कार्यवाहियां करने वाले "जमशीद शारमहद" को गिरफ़्तार कर लिया गया।

इस बयान में बताया गया है कि तुंदर नामक गुट के प्रमुख जमशीद को बहुत ही जटिल कार्यवाही के अन्तर्गत गिरफ़्तार किया गया।  तुंदर के प्रमुख जमशीद के ही इशारे पर सन 2008 को दक्षिणी ईरान मेंं शीराज़ इमामबाड़े में धमाका किया गया था।  इस आतंकवादी कार्यवाही में इमाम हुसैन का सोग मनाने वाले 14 लोग शहीद हुए थे जबकि इसमें 215 अन्य लोग घायल हुए थे।  इस आतंकवादी गुट ने ईरान के भीतर कई आतंकवादी कार्यवाहियां कीं जिनमे इस्लामी गणतंत्र ईरान के संस्थापक स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी के मज़ार में बम विस्फोट करना भी शामिल है।

ईरान के इंटेलिजेंस मंत्रालय के बयान में बताया गया है कि आतंकवादी गुट तुंदर के प्रमुख की की गिरफ़्तारी से संबन्धित जानकारी का एलान बाद में किया जाएगा।