ईरान की एक और शानदार कामयाबी, “यूएनएचएसपी” का बना  प्रमुख
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i89599-ईरान_की_एक_और_शानदार_कामयाबी_यूएनएचएसपी_का_बना_प्रमुख
इस्लामी गणतंत्र ईरान अमेरिका के भारी दबाव के बावजूद संयुक्त राष्ट्र संघ के ह्यूमन सेटलमेंट प्रोग्राम परिषद (UNHSP) का प्रमुख चुन लिया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०१, २०२० १७:५१ Asia/Kolkata
  • ईरान की एक और शानदार कामयाबी, “यूएनएचएसपी” का बना   प्रमुख

इस्लामी गणतंत्र ईरान अमेरिका के भारी दबाव के बावजूद संयुक्त राष्ट्र संघ के ह्यूमन सेटलमेंट प्रोग्राम परिषद (UNHSP) का प्रमुख चुन लिया गया है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, शनिवार को संयुक्त राष्ट्र संघ के ह्यूमन सेटलमेंट प्रोग्राम की परिषद (यूएनएचएसपी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के ज़रिए बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में इस्लामी गणतंत्र ईरान बिना किसी विरोध के संयुक्त राष्ट्र संघ की मानव बस्तियों के कार्यक्रम की परिषद यूएनएचएसपी के प्रमुख के पद पर एक वर्ष के लिए चुना गया है। अमेरिका द्वारा ईरान दुश्मनी के तहत वॉशिंग्टन ने बहुत प्रयास किया कि ईरान को इस परिषद का प्रमुख न बनने दे लेकिन बैठक में शामिल सभी सदस्यों ने एकजुट होकर ईरान के पक्ष में वोट किया और उसे यूएनएचएसपी का प्रमुख चुन लिया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमेरिका ने यूएनएचएसपी की बैठक से पहले इस परिषद के ज़्यादातर सदस्यों पर भारी राजनीतिक दबाव बनाया। लेकिन जब इस परिषद ने ईरान को इसका प्रमुख चुन लिया तो वॉशिंग्टन ने ह्यूमन सेटलमेंट प्रोग्राम की परिषद पर ही सवाल उठा दिया। इस बीच अमेरिका ने यह भी धमकी दी है कि अगर ईरान इस परिषद का प्रमुख बनता है तो वह इस परिषद से बाहर निकल जाएगा और उसकी ओर से यूएनएचएसपी की दी जाने वाली आर्थिक मदद को भी रोक देगा। (RZ)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए