ईरान, दुश्मनों की चाल को नाकाम बनाने में कामयाब रहा हैः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i89619-ईरान_दुश्मनों_की_चाल_को_नाकाम_बनाने_में_कामयाब_रहा_हैः_रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने देश के सामने मौजूद आर्थिक अवसरों व चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा है कि पिछले दो साल में ईरान ने दुश्मनों की चाल को विफल बनाने में बड़ी बड़ी कामयाबियां हासिल की हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug ०२, २०२० १८:०० Asia/Kolkata
  • ईरान, दुश्मनों की चाल को नाकाम बनाने में कामयाब रहा हैः रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी ने देश के सामने मौजूद आर्थिक अवसरों व चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा है कि पिछले दो साल में ईरान ने दुश्मनों की चाल को विफल बनाने में बड़ी बड़ी कामयाबियां हासिल की हैं।

डाॅक्टर हसन रूहानी ने रविवार को सरकार की आर्थिक समन्वय समिति की बैठक में कहा कि देश के आर्थिक तथ्यों से पता चलता है कि आर्थिक क्षमताओं व गुंजाइशों से लाभ उठा कर और इसी तरह समन्वित कार्यक्रमों को लागू करने में देश के सभी अहम स्तंभों के बीच समन्वय व एकजुटता के माध्यम से बाहरी दुश्मनों के अधिकतम दबाव और आर्थिक युद्ध से पैदा होने वाली समस्याओं को दूर किया जा सकता है। राष्ट्रपति ने देश की मूल अर्थव्यवस्था के लिए तैयार किए गए रोड मैप की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि आर्थिक युद्ध थोपने में दुश्मन का अस्ली लक्ष्य, देश के संचालन में विघ्न डालना है।

 

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि दुश्मनों को आशा थी कि कोरोना वायरस के फैलाव और उनके अमानवीय प्रतिबंधों के कारण पैदा होने वाली समस्याएं, ईरान की अर्थव्यवस्था को तगड़े झटके देंगी और उसे अनियंत्रित बना कर ख़तरे में डाल देंगी लेकिन हुआ इसके विपरीत। उन्होंने अर्थव्यवस्था और पूंजी व विदेशी मुद्रा की मंडी में सरकार की सफलता और इसी तरह उत्पादन को मज़बूत बनाने के लिए रोज़गार के विभिन्न क्षेत्रों में दी जाने वाली सुविधाओं की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि यह सब जनता के समर्थन और आर्थिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों की मेहनत व सरकार की सही नीतियों के कारण संभव हो पाया है। (HN)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए