ईरान की मानवता प्रेमी सहायताओं का लेबनान पहुंचने का सिलसिला जारी
इस्लामी गणतंत्र ईरान द्वारा अपने दोस्त देश लेबनान के लिए भेजी जाने वाली मानवता प्रेमी सहायताओं का बैरूत एयरपोर्ट पर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।
समाचार एजेंसी फ़ार्स की रिपोर्ट के मुताबिक़, बैरूत में स्थित इस्लामी गणतंत्र ईरान के दूतावास ने एलान किया है कि, ईरान द्वारा लेबनान की जनता के लिए भेजी जाने वाली मानवता प्रेमी सहायता तीन जहाज़ों के साथ बैरूत के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं। लेबनान में मौजूद ईरानी दूतावास ने अपने बयान में बताया है कि, ईरान की ओर से लेबनान की पीड़ित जनता के लिए मदद का यह सिलसिला अभी जारी रहेगा। ईरानी दूतावास के अनुसार, जल्द ही चिकित्सा उपकरणों, दवाओं और इमरजेंसी मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए विशेष उपकरणों से भरा एक अन्य जहाज़ ईरान से लेबानान के लिए रवाना हो जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इसस पहले लेबनान के स्वास्थ्यमंत्री हम्द हसन ने अपने ईरानी समकक्ष के साथ टेलीफ़ोनी वार्ता में कठिन घड़ी में ईरानी सरकार और राष्ट्र हमेशा से लेबनान के साथ रहा है और हमें पूरा विश्वास है कि ईरान हमेशा हमारे साथ रहेगा। उन्होंने ईरान की ओर से सबसे पहले सहायता भेजने पर शुक्रिया अदा किया था। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री ने इसी प्रकार इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता, ईरानी सरकार और ईरानी जनता का बहुत अधिक आभार व्यक्त किया था।
ज्ञात रहे कि, मंगलवार 4 अगस्त की शाम में लेबनान की राजधानी बेरूत में हुए भीषण धमाकों में अब तक कम से कम 157 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि घायलों की संख्या 5,000 से भी ज़्यादा पहुंच चुकी है। वहीं संयुक्त राष्ट्र संघ और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने बेरूत में हुए धमाके में अरबों डॉलर की क्षति का अनुमान लगाया है। (RZ)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए