ईरान के विरुद्ध अमरीकी षडयंत्र रुकने वाले नहीं हैंः मीर यूसुफ़ी
राष्ट्रसंघ में ईरान के प्रतिनिधि कार्यालय के प्रवक्ता अली रज़ा मीर यूसुफ़ी ने कहा है कि ब्नायन हुक के जाने से ईरान के संबन्ध में अमरीकी षडयंत्र कम नहीं होंगे।
संयुक्त राष्ट्रसंघ में ईरान के प्रतिनिधि कार्यालय के प्रवक्ता का कहना है कि ईरान के संबन्ध में अमरीकी राष्ट्रपति के विशेष दूत के हटने से हमपर कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है। मीर यूसुफ़ी ने कहा कि हमारे लिए इस बात का कोई महत्व नहीं है कि वाशिंगटन की विफल नीतियों को लागू करने की ज़िम्मेदारी किये दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ईरान के विरुद्ध अमरीका की अधिक से अधिक दबाव वाली नीति पूरी तरह से विफल रही है। मीर यूसुफ़ी का कहना था कि ईरान ने न तो घुटने टेके हैं और न ही वह कभी घुटने टेकेगा।
ज्ञात रहे कि ईरान के संबन्ध में अमरीकी राष्ट्रपति के विशेष दूत ब्रायन हुक ने गुरूवार की रात अपने पद से त्यागपत्र देने की घोषणा की थी। ब्रायन हुक की ज़िम्मेदारियों में से एक, अधिक से अधिक दबाव डालकर वार्ता की मेज़ पर लाने के लिए ईरान को मजबूर करना था जिसमें हुक महोदय को विफलता हाथ आई।
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!