विश्व समुदाय के लिए अमरीकी सरकार के पास कोई योजना नहींः विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i89904-विश्व_समुदाय_के_लिए_अमरीकी_सरकार_के_पास_कोई_योजना_नहींः_विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ का कहना है कि अमरीकी सरकार बहुपक्षीयवाद को नुक़सान पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
(last modified 2023-11-29T09:15:15+00:00 )
Aug १२, २०२० ११:५४ Asia/Kolkata
  • विश्व समुदाय के लिए अमरीकी सरकार के पास कोई योजना नहींः विदेशमंत्री

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ का कहना है कि अमरीकी सरकार बहुपक्षीयवाद को नुक़सान पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

विदेशमंत्री ने बुधवार को डेली आन लाइन में प्रकाशित होने वाले अपने लेख में लिखा कि विश्व समुदाय के रोशन भविष्य के लिए अमरीकी सरकार के पास कोई योजना नहीं है।

विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि अमरीका की वर्तमान सरकार के पास अपने देश में कोविड-19 के नियंत्रण के अलावा विदेशों में शांति की स्थापना के लिए कोई कार्यक्रम नहीं है लेकिन वह क़ानून के रक्षकों पर अंधाधुंध हमला कर देती है।

विदेशमंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के इतिहास में अमरीका पहली सरकार है जिसने सुरक्षा परिषद के अनिवार्य प्रस्ताव का न केवल उल्लंघन किया बल्कि जो देश और सरकारें इस पर अमल कर रही हैं उनको दंडित भी कर रही है।

विदेशमंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रस्ताव 2231 परमाणु समझौते को एक अंतर्राष्ट्रीय समझौते की जगह समझता है। (AK)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए!