ईरान में कोरोना से 169 की मौत, 2501 संक्रमित
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i89973-ईरान_में_कोरोना_से_169_की_मौत_2501_संक्रमित
ईरान में पिछले 24 घण्टों के दौरान कोरोना से 2501 लोग संक्रमित हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १४, २०२० १६:४१ Asia/Kolkata
  • ईरान में कोरोना से 169 की मौत, 2501 संक्रमित

ईरान में पिछले 24 घण्टों के दौरान कोरोना से 2501 लोग संक्रमित हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया है कि पिछले 24 घण्टों के दौरान ईरान में 2501 लोग कोरोना से संक्रमित हुए।

सीमा सादात लारी ने बताया कि इनमें से 1173 लोगों को अस्पतालों में एडमिट किया गया जबकि अन्य का उपचार करके उन्हें वापस भेज दिया गया।  उन्होंने बताया कि पिछले 24 घण्टोंं में देश में कोरोना के कारण 169 लोगों की जान चली गई।  इस प्रकार ईरान में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हज़ार 331 हो गई।

शुक्रवार को विश्व में कोरोना से प्रभावितों की संख्या बढ़कर 21068695 हो गई।  इस बीमारी से अबतक 7 लाख 57 हज़ार लोग मर चुके हैं।