हुज्जतुलइस्लाम तसखीरी का निधन, वरिष्ठ नेता और राष्ट्रपति ने दिया शोक संदेश
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i90075-हुज्जतुलइस्लाम_तसखीरी_का_निधन_वरिष्ठ_नेता_और_राष्ट्रपति_ने_दिया_शोक_संदेश
इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने इस्लामी जगत के प्रसिद्ध धर्मगुरु हुज्जतुलइस्लाम वल मुसलेमीन मुहम्मद अली तसखीरी के स्वर्गवास पर संवेदना प्रकट की है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug १८, २०२० १९:२२ Asia/Kolkata
  • हुज्जतुलइस्लाम तसखीरी का निधन, वरिष्ठ नेता और राष्ट्रपति ने दिया शोक संदेश

इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने इस्लामी जगत के प्रसिद्ध धर्मगुरु हुज्जतुलइस्लाम वल मुसलेमीन मुहम्मद अली तसखीरी के स्वर्गवास पर संवेदना प्रकट की है।

वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनई ने मंगलवार को अपने एक संदेश में हुज्जतुलइस्लाम तसखीरी के निधन पर उनके परिजनों और वारिसों , सहयोगियों और मित्रों  के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस  कभी न थकने वाले मर्द  की इस्लामी जगत के विभिन्न संगठनों में सेवाएं बेहद उज्जवल हैं। 

वरष्ठ नेता ने संवेदना प्रकट करते हुए के लिए ईश्वरीय कृपा की कामना करते हुए  लिखा है कि उनका ठोस संकल्प और जोश से भरा ह्रदय, हालिया वर्षों में उनके शरीर की कमज़ोरी पर जीत जाते थे और उनकी उपस्थिति हर ज़रूरी जगह पर लाभदायक रहती थी। 

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रुहानी ने भी अपने एक संदेश में वरिष्ठ धर्मगुरु और इस्लामी जगत के मामलों में वरिष्ठ नेता के सलाहकार ,  हुज्जतुलइस्लाम वल मुसलेमीन मुहम्मद अली तसखीरी के स्वर्गवास पर संवेदना प्रकट की है। 

राष्ट्रपति हसन रुहानी ने अपने संदेश में कहा है कि  हुज्जतुलइस्लाम वल मुसलेमीन मुहम्मद अली तसखीरी का संदेश पूरे इस्लामी जगत में एकता था और वह पैगम्बरे इस्लाम के परिजनों की संस्कृति की स्पष्ट ज़बान थे और उन्होंने अपनी पूरी उम्र धार्मिक नियमों के प्रचार, इस्लामी धर्मों के मध्य निकटता और इस्लामी जगत  के धर्मगुरुओं के मध्य सहयोग के लिए प्रयास में व्यतीत कर दी। 

इस्लामी मतों के मध्य निकटता की अंतरराष्ट्रीय परिषद के प्रमुख और इस्लामी जगत के मामलों  में वरिष्ठ नेता के सलाहकार  हुज्जतुलइस्लाम वल मुसलेमीन मुहम्मद अली तसखीरी का मंगलवार को 76 वर्ष की आयु में तेहरान के एक अस्पताल में निधन हो गया जहां दिल की बीमारी की वजह से उनका इलाज चल रहा था। 

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ सहित ईरान और इस्लामी जगत के विभिन्न नेताओं  और अधिकारियों ने  हुज्जतुलइस्लाम वल मुसलेमीन मुहम्मद अली तसखीरी के निधन पर शोक प्रकट किया है। Q.A.