ईरान-भारत में कोरोना की ताज़ा हालत
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i90176-ईरान_भारत_में_कोरोना_की_ताज़ा_हालत
ईरान में 3 लाख 7 हज़ार से ज़्यादा लोग करोना वायरस से ठीक हो चुके हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २२, २०२० १४:१७ Asia/Kolkata
  • ईरान-भारत में कोरोना की ताज़ा हालत

ईरान में 3 लाख 7 हज़ार से ज़्यादा लोग करोना वायरस से ठीक हो चुके हैं।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता सीमा सादात लारी ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के मरीज़ों में 3 लाख 7 हज़ार 702 लोग ठीक हो चुके हैं और 2 हज़ार 28 लोग इस वायरस की ताज़ा चपेट में आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता सीमा सादात लारी ने शनिवार को प्रेस कान्फ़्रेंस में बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2 हज़ार 28 नए केस सामने आए हैं, जिनमें 707  लोग भर्ती हुए और बाक़ी लोगों को चेकअप और ज़रूरी दवाओं के साथ घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि ईरान में अब कोविड-19 की चपेट में आने वालों की तादाद 3 लाख 56 हज़ार 792 हो गयी है।

इसी तरह उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 126 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुयी है। इस तरह कोरोना वायरस कोविड-19 से ईरान में मरने वालों की कुल तादाद अब 20 हज़ार 502 हो गयी है।

दुनिया में अब तक 2 करोड़, 31 लाख, 58 हज़ार 816 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें 1 करोड़ 57 लाख 39 हज़ार 506 लोग ठीक हो चुके हैं और 8 लाख 3 हज़ार 950 लोगों की मौत हो चुकी है।

अमरीका, ब्राज़ील, भारत, रूस और दक्षिण अफ़्रीक़ा में क्रमशः कोरोना वायरस के सबसे ज़्यादा केस हैं। (MAQ/N)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए!