देश की आर्थिक स्थति सुधार की ओर बढ़ रही हैः क़ालीबाफ
ईरान के संसद सभापति ने कहा है कि देश की आर्थिक स्थति, लगातार सुधार की ओर बढ़ रही है।
मुहम्मद बाक़र क़ालीबाफ़ ने स्पष्ट किया है कि ईरान के विरुद्ध अमरीका के अत्यधिक दबाव का कोई परिणाम नहीं निकलेगा। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति दिन-प्रतिदिन बेहतर होगी।ईरानी संसद सभापति ने सोमवार को तेहरान में स्वीज़रलैण्ड के राजदूत मार्कस लिथनर के साथ भेंट की। उन्होंने स्वीज़रलैण्ड के साथ ईरान के संबन्धों का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनो देशों के बीच वित्तीय चैनेल के बारे में कहा कि इस चैनेल के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबन्धों को विस्तृत किया जाए।
इस भेंट में उन्होंने कहा कि यूरोपीय देशों को अमरीका के मुक़ाबले में स्वतंत्र नीति अपनानी चाहिए। क़ालीबाफ़ के अनुसार एशियन देशों के साथ संबन्ध विस्तार करने के साथ ही ईरान, यूरोप के स्वतंत्र देशों के साथ आर्थिक सबन्धों का इच्छुक है।
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए