नए मध्यपूर्व में अमरीका का कोई स्थान नहीं होगाः अमीर अब्दुल्लाहियान
अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा है कि अमरीका को क्षेत्र से निकालने के बाद ही नया मध्यपूर्व अस्तित्व में आएगा।
ईरान के संसद सभापति के विशेष सलाहकार ने कहा कि ईरान के संबन्ध में अमरीकी राष्ट्रपति के विशेष सलाहकार ब्रायन हुक ने कहा था कि इस्राईल और यूएई के संबन्धों के सामान्य होने से नए मध्यपूर्व का गठन होगा। उन्होंने कहा कि वाइट हाउस केअधिकारियों को यह समझ लेना चाहिए कि क्षेत्र से अमरीकियों के निष्कासन के बाद ही नए मध्यपूर्व का गठन हो सकता है। अमीर अब्दुल्लाहियान के अनुसार नए मध्यपूर्व में अमरीकी पिट्ठुओं का कोई स्थान नहीं होगा।
ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प के अथक प्रयासों के बाद 13 अगस्त को संयुक्त अरब इमारात यूएई ने इस्राईल के साथ अपने कूटनैतिक संबन्धों के समान्य होने की घोषणा की थी।पिछले कुछ वर्षों के दौरान यूएई और सऊदी अरब, इस्राईल से अपने कूटनैतिक संबन्ध सामान्य करने के प्रयास करते रहे हैं और टम्प के सत्ता में आने से इस काम में तेज़ी आ गई है।
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए