राष्ट्रसंघ को लगातार कमज़ोर कर रहा है अमरीकाः तख्तरवानची
ईरान का कहना है कि अमरीका का एकपक्षीय व्यवहार, राष्ट्र्संघ को कमज़ोर करता जा रहा है।
संयुक्त राष्ट्रसंघ में ईरान के स्थाई प्रतिनिधि मजीद तख़्त रवानची का कहना है कि अमरीका की एक पक्षीय नीतियां न केवल सुरक्षा परिषद को बल्कि पूरे राष्ट्रसंघ को कमज़ोर कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन करने में तो अमरीका ने रेकार्ड बनाया है। ईरान के प्रतिनिधि ने कहा कि अमरीका ने न केवल यह कि सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव क्रमांक-2231 का उल्लंघन किया बल्कि वह इस प्रस्ताव की ग़लत व्याख्या भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि अपनी ज़ोर-ज़बरदस्ती वाली नीतियों का विरोध करने पर अमरीका, अपने निकटतम घटकों को भी धमकियां दे रहा है।
ज्ञात रहे कि वाइट हाउस की ओर से पेश किये गए ईरान विरोधी प्रस्ताव के सुरक्षा परिषद की ओर से विरोध के बावजूद अमरीकी विदेशमंत्री पोम्पियो ने 20 सितंबर से ईरान के विरुद्ध राष्ट्रसंघ के प्रतिबंधों को लगाने का दावा किया है। पोम्पियो ने अपने ट्वीटर एकाउन्ट पर लिखा है कि सुरक्षा परिषद की ओर से ईरान के विरूद्ध हथियारों के प्रतिबंधों की समय सीमा बढ़ाए जाने के विरोध के बावजूद वे स्नैप बैक मैकेनिज़्म को सक्रिय करेंगे। यह वह मुद्दा है जिसका विरोध सुरक्षा परिषद के सदस्य कर रहे हैं।
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए