स्वीज़रलैंड का शुक्रिया, ईरान और स्वीज़रलैंड के विदेशमंत्रियों की चर्चा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i90617-स्वीज़रलैंड_का_शुक्रिया_ईरान_और_स्वीज़रलैंड_के_विदेशमंत्रियों_की_चर्चा
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने अमरीका के विध्वंसक प्रभावों को कम करने के लिए स्वीज़रलैंड के प्रयासों पर आभार व्यक्त किया है।
(last modified 2023-11-29T09:15:15+00:00 )
Sep ०७, २०२० १९:२९ Asia/Kolkata
  • स्वीज़रलैंड का शुक्रिया, ईरान और स्वीज़रलैंड के विदेशमंत्रियों की चर्चा

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने अमरीका के विध्वंसक प्रभावों को कम करने के लिए स्वीज़रलैंड के प्रयासों पर आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सामान्य व्यापार की वापसी, एक अंतर्राष्ट्रीय प्राथमिकता है।

विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने सोमवार को स्वीज़रलैंड के विदेशमंत्री से तेहरान में मुलाक़ात के बारे में ट्वीट कर अमरीका के विध्वंसक प्रभावों को कम करने के लिए स्वीज़रलैंड के प्रयासों पर शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हमें इस बात की ख़ुशी है कि हमारे कूटनयिक संबंधों की 100वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हम स्वीज़रलैंड के विदेशमंत्री के मेज़बान हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि यह संबंध परस्पर सम्मान के आधार पर जारी रहेंगे।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। (AK)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए