ईरान और तुर्की के संबन्ध मैत्रीपूर्ण रहे हैंः हसन रूहानी
राष्ट्रपति ने कहा है कि दुश्मन को परास्त करने के लिए तुर्की और ईरान के पास परस्पर सहयोग मज़बूत करने के अतिरिक्त कोई अन्य मार्ग नहीं है।
डाक्टर हसन रुहानी ने कहा कि कई कटु घटनाएं भी तेहरान और अंकारा के संबन्धों को क्षति नहीं पहुंचा पाए। उन्होंने कहा कि शत्रुओं के षडयंत्रों को विफल बनाने के लिए ईरान और तुर्की के पास अपने संबन्धों को सुदृढ़ बनाने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। ईरान के राष्ट्रपति ने यह बात तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान के साथ वीडियो कांफ़्रेंसिंग में कही। हसन रूहानी का कहना था कि हालिया वर्षों के दौरान ईरान और तुर्की के संबन्ध मित्रता के आधार पर बढे हैं।
इस बैठक को संबोधित करते हुए तुर्की के राष्ट्रपति ने, तुर्की-ईरान सहयोग परिषद की बैठक को दोस्ती का प्रतीक बताते हुए कहा कि इस परिषद के माध्यम से कई अच्छे निर्णय किये गए। उन्होंने तुर्की-ईरान सहयोग परिषद की छठी बैठक की ओर संकेत करते हुए बताया कि कोरोना के हालात के इस बैठक का आयोजन बताया है कि तुर्की और ईरान अपने संबन्धों को मज़बूत करने में उनके संकल्प को दर्शाते हैं।