प्रतिबंधों से ईरान को झुकाने में अमरीका विफल रहाः हसन रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i90663-प्रतिबंधों_से_ईरान_को_झुकाने_में_अमरीका_विफल_रहाः_हसन_रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि ईरान के विरुद्ध अपने लक्ष्यों को अमरीका हासिल नहीं कर सकेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०९, २०२० १०:५९ Asia/Kolkata
  • प्रतिबंधों से ईरान को झुकाने में अमरीका विफल रहाः हसन रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि ईरान के विरुद्ध अपने लक्ष्यों को अमरीका हासिल नहीं कर सकेगा।

अमरीकी प्रतिबंधों के बारे में राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि वाशिग्टन को ईरान विरोधी अपने लक्ष्य हासिल नहीं हो पाएंगे।

उन्होंने बुधवार को मंत्रीमण्डल की बैठक में कहा कि अमरीकी यह सोच रहे थे कि ईरान पर प्रतिबंधों के साथ ही आर्थिक दबाव डालकर वे ईरानी राष्ट्र को घुटने टेकने पर विश्व कर देंगे।  हसन रूहानी ने कहा कि अमरीका को न केवल अपने लक्ष्य हासिल नहीं हुए बल्कि सुरक्षा परिषद में उसकी बची-खुची इज़्ज़त भी चली गई और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उसकी छवि ख़राब हुई।  उन्होंने कहा कि अमरीका, ईरान के विरुद्ध दुष्प्रचार करके हर रोज़ एक निराधार मुद्दे को उठाता है।  हालांकि ईरानी राष्ट्र ने पूरी होशियारी से इन षडयंत्रों का मुक़ाबला करते हुए उनको विफल बना दिया।  राष्ट्रपति रूहानी का कहना था कि ईरानी राष्ट्र प्रतिरोध के मार्ग पर आगे भी बढ़ता रहेगा।