ईरान में कोरोना से पिछले 24 घण्टों में 127 मौतें
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i90679-ईरान_में_कोरोना_से_पिछले_24_घण्टों_में_127_मौतें
ईरान में कोरोना से पिछले 24 घण्टों के दौरान 127 लोगों की मौत हुआ जबकि अबति 3 लाख 39 हज़ार लोग कोरोना संक्रमण से मुक्ति पा चुके हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०९, २०२० १६:३६ Asia/Kolkata
  • ईरान में कोरोना से पिछले 24 घण्टों में 127 मौतें

ईरान में कोरोना से पिछले 24 घण्टों के दौरान 127 लोगों की मौत हुआ जबकि अबति 3 लाख 39 हज़ार लोग कोरोना संक्रमण से मुक्ति पा चुके हैं।

ईरान में तीन लाख 39 हज़ार लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।  ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के  अनुसार बुधवार को पिछले 24 घण्टों के दौरान 2 हज़ार 313 लोग कोविड-19 का शिकार हुए जिनमे से 1229 लोगों को अस्पतालों में एडमिट किया गया जबकि बाक़ी लोगों को उपचार के बाद उनके घरों को भेज दिया गया।

वर्तमान समय में ईरान में कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन लाख 93 हज़ार 425 हो चुकी है।  स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता सीमा सादात लारी ने बताया कि पिछले 24 घण्टों के दौरान ईरान में 127 लोग कोरोना के कारण अपनी जान से हाथ धो बैठे।  ईरान में अबतक कोरोना से 22 हज़ार 669 लोग मारे गए हैं।  देश में तीन लाख 39 हज़ार 111 लोग ठीक हो चुके हैं।

विश्व में  2,7738,845 लोग कोरोना से संक्रमित बताए जा रहे हैं।  अबतक कोरोना से संसार में 9 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।