अमरीका व ज़ायोनी शासन क्षेत्र में अशांति का कारण हैंः संसद सभापति
ईरान के संसद सभापति ने अमरीका व ज़ायोनी शासन को फ़ार्स की खाड़ी के क्षेत्र में अशांति का कारण बताया है।
मुहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ़ ने रविवार की शाम तीनों पालिकाओं के प्रमुखों की संयुक्त बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अमरीका व ज़ायोनी शासन, फ़ार्स की खाड़ी के इलाक़े के अरब देशों को ज़ायोनी शासन के साथ संबंध सामान्य बनाने के लिए मजबूर कर रे हैं। उन्होंने कहा कि अमरीका व ज़ायोनी शासन, क्षेत्र में शैतानी हरकतें करना और उसे अशांत बना देना चाहते हैं।
तीनों पालिकाओं के प्रमुखों की संयुक्त बैठक के समापन पर ईरान के राष्ट्रपति डाॅक्टर हसन रूहानी ने बताया कि यह बैठक इस समय फ़ार्स की खाड़ी के क्षेत्र में मौजूद समस्याओं के बारे में थी। उन्होंने बताया कि बैठक में उन साज़िशों का जायज़ा लिया गया जो अमरीका व ज़ायोनी शासन ने इस इलाक़े के लिए तैयार की हैं। उल्लेखनीय है कि ज़ायोनी शासन के साथ संयुक्त अरब इमारात के संबंध सामान्य होने की घोषणा को एक महीना भी नहीं हुआ था कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने 11 सितम्बर को इस्राईल व बहरैन के संबंध भी सामान्य होने के समझौते की सूचना दे दी। (HN)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!