दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति के साथ 85 पत्रकार तेहारन का दौरा करेंगे
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i9082-दक्षिण_कोरिया_की_राष्ट्रपति_के_साथ_85_पत्रकार_तेहारन_का_दौरा_करेंगे
दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्यून ही की आगामी ईरान यात्रा के दौरान, 85 पत्रकारों का एक दल भी उनके साथ तेहारन का दौरा करेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २६, २०१६ ०६:१३ Asia/Kolkata
  • दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति के साथ 85 पत्रकार तेहारन का दौरा करेंगे

दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्यून ही की आगामी ईरान यात्रा के दौरान, 85 पत्रकारों का एक दल भी उनके साथ तेहारन का दौरा करेगा।

मंगलवार को सियोल में ईरान के राजनीतिक काउंसलर काज़िम सुल्ताल अहमदी ने बताया कि ग्यून ही की तेहरान यात्रा का समय निर्धारित होने के बाद, बड़ी संख्या में दक्षिण कोरिया के विभिन्न संचार माध्यमों के प्रतिनिधियों ने सियोल में ईरानी दूतावास से वीज़ा आवेदन के लिए संपर्क किया है।  

अहमदी के अनुसार, इश देश की राष्ट्रपति की तेहरान यात्रा काफ़ी महत्वपूर्ण है, इसीलिए इस यात्रा से पहले सियोल में विभिन्न आर्थिक एवं राजनीतिक बैठकों का आयोजन किया गया है।

दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्यून ही अपने ईरानी समकक्ष के निमंत्रण पर पहली मई को तेहरान की यात्रा करेंगी। msm