ईरान में फिर कोरोना के मरीज़ों व मरने वालों की संख्या बढ़ी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i90868-ईरान_में_फिर_कोरोना_के_मरीज़ों_व_मरने_वालों_की_संख्या_बढ़ी
ईरान में पिछले 24 घंटों में कोरोना के लगभग 3 हज़ार नए मामले सामने आए हैं जबकि 175 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १६, २०२० १२:०२ Asia/Kolkata
  • ईरान में फिर कोरोना के मरीज़ों व मरने वालों की संख्या बढ़ी

ईरान में पिछले 24 घंटों में कोरोना के लगभग 3 हज़ार नए मामले सामने आए हैं जबकि 175 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता डाॅक्टर सीमा सादात लारी ने बुधवार को देश में कोरोना के ताज़ा आंकड़ों की सूचना देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 2 हज़ार 981 नए मामले सामने आए जिनमें से एक हज़ार 726 को अस्पतालों में एडमिट किया गया। उन्होंने बताया कि अब देश में कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 4 लाख 10 हज़ार 334 हो गई है। प्रवक्ता ने बताया कि इनमें 3 लाख 52 हज़ार 19 लोग ठीक हो चुके हैं।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता डाॅक्टर सीमा सादात लारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के घातक वायरस ने 179 लोगों की जान ले की। उन्होंने कहा कि अब ईरान में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 23 हज़ार 632 हो गई है। इस बीच पूरी दुनिया में कोरोना के मरीज़ों की संख्या क़रीब 3 करोड़ तक पहुंच गई है। इनमें से दो करोड़ दस लाख कोरोना से ठीक हो चुके हैं जबकि लगभग 9 लाख 40 की मौत हो चुकी है। (HN)

 

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए