ईरान में कोरोना ने फिर रफ़्तार पकड़ी, एक दिन में 207 मरे
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i91200-ईरान_में_कोरोना_ने_फिर_रफ़्तार_पकड़ी_एक_दिन_में_207_मरे
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के साढ़े तीन हज़ार से ज़्यादा नए मामले सामने आए जबकि 207 लोगों की मौत हो गई।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २९, २०२० १६:०१ Asia/Kolkata
  • ईरान में कोरोना ने फिर रफ़्तार पकड़ी, एक दिन में 207 मरे

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के साढ़े तीन हज़ार से ज़्यादा नए मामले सामने आए जबकि 207 लोगों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता डाॅक्टर सीमा सादात लारी ने मंगलवार को देश में कोरोना के नए आंकड़ों की सूचना देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों में 3,677 लोग कोरोना में ग्रस्त हुए जिनमें से 1,847 लोगों को अस्पतालों में भर्ती किया गया जबकि बाक़ी अन्य को ज़रूरी निर्देशों के साथ घर जाने की अनुमति दे दी गई। उन्होंने बताया कि अब ईरान में कोरोना के कुल मरीज़ों की संख्या 4 लाख 53 हज़ार 637 हो गई है। उन्होंने बताया कि अब तक 3 लाख 78 हज़ार 727 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 207 लोग कोविड-19 के कारण अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं और इस तरह देश में इस घातक बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 25 हज़ार 986 हो गई है। इस बीच पूरी दुनिया में तीन करोड़ 40 लाख से ज़्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से लगभग 10 लाख लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दो करोड़ 40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। (HN)

 

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए