ईरान में कोरोना से 3 हज़ार से अधिक लोेग संक्रमित
Oct ११, २०२० १७:५४ Asia/Kolkata
ईरान में एक दिन में तीन हज़ार से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि ईरान में पिछले 24 घण्टों के दौरान 3822 लोे कोरोना से संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता के अनुसार इस दौरान कोविड-19 ने 251 लोगों की जान लेली। उन्होंने कहा कि 1724 लोगों को अस्पतालों में भर्ती किया गया जबकि बाक़ी को उपचार के बाद घरों को भेज दिया गया।
सीमा सादात लारी ने बताया कि देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 5 लाख 75 हो चुकी है जिनमें से अबतक 28544 लोग मर चुके हैं। उन्होंने कहा कि 46389 लोग कोविड-19 से मुक्ति पा चुके हैं।
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
टैग्स