सऊदी अरब खुफिया परमाणु गतिविधियों पर जवाब दे! ईरान की मांग
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i91561-सऊदी_अरब_खुफिया_परमाणु_गतिविधियों_पर_जवाब_दे!_ईरान_की_मांग
संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के पहली समिति में इस्लामी गणतंत्र ईरान के प्रतिनिधि ने ईरान के बारे में सऊदी अरब के राजदूत के दावों का जवाब देते हुए कहा है कि सऊदी अरब को अपनी खुफिया परमाणु गतिविधियों का पहले जवाब देना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Oct १३, २०२० १३:२९ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब  खुफिया परमाणु गतिविधियों पर जवाब दे! ईरान की मांग

संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के पहली समिति में इस्लामी गणतंत्र ईरान के प्रतिनिधि ने ईरान के बारे में सऊदी अरब के राजदूत के दावों का जवाब देते हुए कहा है कि सऊदी अरब को अपनी खुफिया परमाणु गतिविधियों का पहले जवाब देना चाहिए।

संयु्क्त राष्ट्र संघ में सऊदी अरब के स्थायी प्रतिनिध अब्दुल्लाह अलमुअल्लेमी ने तेहरान के खिलाफ पुराने दावे दोहराते हुए ईरान पर परमाणु समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाय और कहा कि ईरान इलाके में अस्थिरता को बढ़ा रहा है। 

ईरानी प्रतिनिधि हैदर अली बलौची ने सऊदी अरब के स्थायी प्रतिनिधि के दावों का खंडन करते हुए कहा कि ईरान ने हमेशा ही पश्चिमी एशिया में शांति स्थापना की योजनाएं पेश की हैं लेकिन इन लोगों ने ईरान के सुझाव को स्वीकार नहीं किया और समस्याओं को सैनिक मार्गों से निवारण की कोशिश और ईरान पर आरोप लगाने का क्रम जारी रखे हुए हैं। 

बलोची ने इस बात पर बल दिया कि ईरान की सभी परमाणु गतिविधियां पूरी तरह से शांतिपूर्ण हैं और आईएईए के महानिदेशक की हालिया रिपोर्ट में ईरान की ओर से सहयोग  की बात खुल कर कही गयी है। 

उन्होंने कहा कि यह सऊदी अरब है जो समझौतों का पालन नहीं करता और रियाज़   तो आईएईए की ओर से बार बार मांग किये जाने के बावजूद अपना परमाणु कार्यक्रम उसे नहीं दिखा रहा है। 

बलोची ने कहा कि सऊदी अरब के खुफिया परमाणु  प्रतिष्ठानों का पता लगाने के लिए विश्व समुदाय की ओर से सामूहिक प्रयास की ज़रूरत है और दुनिया को इस बारे में चिंता से मु्क्त करने का एकमात्र मार्ग यह है कि सऊदी अरब को परमाणु सामाग्री का निर्यात बंद किया जाए। Q.A. 

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए