ईरान में एक दिन में कोरोना से 265 की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i91649-ईरान_में_एक_दिन_में_कोरोना_से_265_की_मौत
कोरोना से संक्रमित 265 लोगों की आज ईरान में मौत हो गई।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १६, २०२० १७:०६ Asia/Kolkata
  • ईरान में एक दिन में कोरोना से 265 की मौत

कोरोना से संक्रमित 265 लोगों की आज ईरान में मौत हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया है कि पिछले 24 घण्टों के दौरान देश में चार हज़ार से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं।  सीमा सादात लारी ने बताया कि एक ही दिन में ईरान में 4552 लोग कोविड-19 का शिकार हुए।  उन्होंने बताया कि इनमें से 2016 संक्रमितों को अस्पतालों में भर्ती किया गया जबकि बाक़ी को इलाज करके घरों को वापस कर दिया गया।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता सीमा सादात लारी के अनुसार देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब बढ़कर 5 लाख 22 हज़ार 387 हो चुकी है।  उनका कहना था कि देश में 29 हज़ार 870 लोग कोरोना से संक्रमित होकर अपनी जान से हाथ धो चुके हैं।  प्रवक्ता का कहना था कि 4 लाख 20 हज़ारा 910 लोग, कोरोना को पराजित कर चुके हैं।

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 90 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है।  इनमें से दस लाख से अधिक लोग कोरोना के कारण काल के गाल में समा चुके हैं।