ईरान में फिर ढाई सौ से ज़्यादा लोग कोरोना से मरे
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i91690-ईरान_में_फिर_ढाई_सौ_से_ज़्यादा_लोग_कोरोना_से_मरे
स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के लगभग चार हज़ार नए मामले सामने आने और ढाई सौ से ज़्यादा की मौत की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १८, २०२० १४:०३ Asia/Kolkata
  • ईरान में फिर ढाई सौ से ज़्यादा लोग कोरोना से मरे

स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के लगभग चार हज़ार नए मामले सामने आने और ढाई सौ से ज़्यादा की मौत की सूचना दी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता डाॅक्टर सीमा सादात लारी ने रविवार को देश में कोरोना के ताज़ा आंकड़े पेश करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,890 नए मामले सामने आए जिनमें से 1,661 को अस्पतालों में भर्ती किया गया जबकि बाक़ी अन्य को आवश्यक निर्देशों के साथ होम आइसोलेशन में भेज दिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि अब ईरान में कोरोना के कुल मरीज़ों की संख्या 5 लाख 30 हज़ार 380 हो गई है।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता ने इसी तरह बताया कि पिछले 24 घंटों में 252 लोगों की कोविड-19 की बीमारी से मौत हो गई और अब देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 30,375 हो गई है। ईरान में अब तक चार लाख 27 हज़ार 400 लोग कोरोना वायरस से मुक्त हो चुके हैं। इस बीच पूरी दुनिया में कोरोना के मरीज़ों की संख्या चार करोड़ से ज़्यादा हो गई है जिनमें से दस लाख से ज़्यादा की मौत हो चुकी है जबकि तीन करोड़ से ज़्यादा कोरोना को हरा चुके हैं। (HN)

 

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए