ईरान हमेशा अफगानिस्तान की जनता और सरकार के साथ रहेगा, राष्ट्रपति रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i91720-ईरान_हमेशा_अफगानिस्तान_की_जनता_और_सरकार_के_साथ_रहेगा_राष्ट्रपति_रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने अफगानिस्तान में शांति, सुरक्षा और स्थिरता के लिए की जाने वाली कोशिशों का समर्थन करते हुए कहा है कि ईरान की जनता और सरकार हमेशा अफगानिस्तान की जनता और सरकार के साथ रही है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Oct १९, २०२० १९:४० Asia/Kolkata
  • ईरान हमेशा अफगानिस्तान की जनता और सरकार के साथ रहेगा, राष्ट्रपति रूहानी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने अफगानिस्तान में शांति, सुरक्षा और स्थिरता के लिए की जाने वाली कोशिशों का समर्थन करते हुए कहा है कि ईरान की जनता और सरकार हमेशा अफगानिस्तान की जनता और सरकार के साथ रही है।

राष्ट्रपति हसन रुहानी ने सोमवार को अफगानिस्तान की राष्ट्रीय संधि परिषद के प्रमुख अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह से तेहरान में होने वाली भेंट में कहा कि महत्वपूर्ण यह है कि अफगान जनता, बरसों तक युद्ध और झड़पों के बाद अपनी उपलब्धियों की सुरक्षा के लिए शांति तक पहुंच जाएं और इस समस्या का समाधान भी अफगान पक्षों के बीच राजनीतिक वार्ता है। 

राष्ट्रपति रूहानी ने इस बात का उल्लेख करतेत हुए कि अफगानिस्तान में एक अतिक्रमणकारी देश के रूप में अमरीका का हस्तक्षेप और उसकी उपस्थिति इस देश की जनता की इच्छा के विपरीत है, कहा कि अमरीकी सरकार  की इलाक़े और विश्व में नीतियां बुरी तरह से नाकाम रही हैं इस लिए अब वह अफगानिस्तान में शांति के नाम पर चुनावी लाभ उठाने का प्रयास कर रही है। 

राष्ट्रपति रूहानी ने आगामी दिनों में ईरान व अफगानिस्तान के रेलवे को एक दूसरे से जोड़ने की योजना का उल्लेख करते हुए इसे दोनों देशों के मध्य आर्थिक सहयोग में विस्तार का कारण बताया और कहा कि इस ईरान गैस और तेल पाइप लाइन को अफगानिस्तान से जोड़ने के लिए तैयार है ताकि इस देश की जनता की ऊर्जा से संबंधी समस्याओं का निवारण हो जाए। 

इस भेंट में अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह ने अफगानिस्तान में शांति के लिए इस्लामी गणतंत्र ईरान के प्रयासों की सराहना की और आशा प्रकट की है कि ईरान के समर्थन और सहयोग से अफगान शांति वार्ता के परिणाम में इस देश में स्थायी शांति स्थापित होगी। 

उन्होंने इसी प्रकार बरसों तक अफगान पलायनकर्ताओं की मेज़बानी के लिए ईरान के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि तेहरान यात्रा के दौरान ईरानी अधिकारियों से अच्छी वार्ताएं हुईं और दोनों देशों के बीच होने वाले समझौतों पर चर्चा की गयी। Q.A.