ईरान में कोरोना के 5 हज़ार नये मरीज़ , 322 लोगों की मौत
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता ने ईरान में कोरोना संक्रमण के 5 हज़ार से अधिक नये मामलों और गत 24 घंटों में 322 बीमारों की मौत की सूचना दी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता सीमा सादात लारी ने मंगलवार को ईरान में कोरोना के ताज़ा आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि गत 24 घंटों के दौरान 5 हज़ार 39 नये मरीज़ों की पहचान की गयी है जिनमें से 2 हज़ार 254 मरीज़ अस्पताल में भर्ती हुए जबकि बाक़ी को आरंभिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता ने बताया कि ईरान में कोविड-19 के कुल संक्रमितों की संख्या 5 लाख 39 हज़ार 670 तक पहुंच गयी है और पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 322 मरीज़ों की मृत्यु हो गयी जिसके बाद इस बीमारी से ईरान में मरने वालों की कुल संख्या, 31 हज़ार 34 तक पहुंच गयी।
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता सीमा सादात लारी के अनुसार अब तक 4 लाख 34 हज़ार 676 रोगी कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं ।
पूरी दुनिया में भी कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 4 करोड़ 10 लाख से अधिक हो चुकी है जिनमें से कम से कम 11 लाख 20 हज़ार लोगों की मृत्यु हो गयी है और 3 करोड़ से अधिक मरीज़ स्वस्थ हो गये हैं।
अमरीका में 84 लाख से अधिक कोरोना के मरीज़ों का पता चला है जबकि 2 लाख 25 हज़ार रोगियों की मृत्यू हो चुकी है जिसकी वजह से कोरोना ग्रस्त देशों की सूचि में अमरीका का नाम सब से ऊपर है। Q.A
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए