ईरान में कोरोना से एक दिन में 399 लोगों की मौत
Oct २९, २०२० १४:०३ Asia/Kolkata
ईरान में पिछले 24 घंटों के दौरान, कोविड-19 महामारी से 399 लोगों की मौत हो गई है।
गुरुवार को ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता सीमा सादात लारी के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 8,293 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 2,924 मरीज़ों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि बाक़ी को प्राथमिक उपचार के बाद, छुट्टी दे गई है।
उन्होंने बताया कि अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों का आंकड़ा 5,96,941 हो गया है, जबकि पिछले 24 घंटों में 399 लोगों की मौत हो गई है।
विश्व भर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 11 लाख 80 हज़ार हो गई है, जबकि अब तक 44 मिलियन ने अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। msm
टैग्स