ईरान ने की आस्ट्रिया के आतंकी हमले की निंदा
ईरान के विदेश मंत्रालय ने वियेना में किये जाने वाले आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।
सईद ख़तीबज़ादे ने कहा है कि आतंकवाद से मुक़ाबले के लिए विश्व समुदाय के बीच सहयोग की आवश्कयता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मंगलवार को आस्ट्रिया में होने वाले आतंकी हमले के प्रभावितों के प्रति सहानुभूमि व्यक्त की।
ख़तीबज़ादे ने कहा कि आतंकवाद चाहे किसी भी रूप में हो वह निंदनीय है। उनका कहना था कि वियेना की आतंकवादी घटना ने सिद्ध कर दिया कि आतंकवाद और चरमपंथ की कोई सीमा नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान स्वयं आतंकवाद का शिकार रहा है।
ज्ञात रहे कि आस्ट्रिया की राजधानी वियेना में सशस्त्र लोगों द्वारा 6 स्थानों पर किये गए आक्रमण में कम से कम 3 लोग मारे गए और कई दूसरे घायल हो गए। घायलों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है।