पाकिस्तान में ईरान के विदेश मंत्री की विस्तृत व सफल वार्ताएं
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i92311-पाकिस्तान_में_ईरान_के_विदेश_मंत्री_की_विस्तृत_व_सफल_वार्ताएं
विदेश मंत्री ज़रीफ़ ने पाकिस्तान में इस देश के अधिकारियों के साथ अपनी वार्ताओं को सफल बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १२, २०२० ०५:४७ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान में ईरान के विदेश मंत्री की विस्तृत व सफल वार्ताएं

विदेश मंत्री ज़रीफ़ ने पाकिस्तान में इस देश के अधिकारियों के साथ अपनी वार्ताओं को सफल बताया है।

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने बुधवार की रात ट्वीट करके कहा है कि उन्होंने पाकिस्तान में सुरक्षा, सीमावर्ती व्यापार और इसी तरह वस्तु विनिमय के बारे में विस्तृत व अत्यंत सफल वार्ताएं की हैं। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़, सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा और प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के साथ क्षेत्र, अफ़ग़ानिस्तान और इस्लामोफ़ोबिया समेत अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर उनकी बात-चीत व विचार विमर्श हुआ है।

 

याद रहे कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ एक उच्च स्तरीय राजनैतिक व आर्थिक शिष्टमंडल के साथ मंगलवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचे थे और उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों, सीमावर्ती सहयोग, अगले हफ़्ते ईरान व पाकिस्तान के बीच एक नया बाॅर्डर पास खोलने, व्यापार और वस्तु विनिमय के बारे में पाकिस्तानी अधिकारियों से वार्ता की। (HN)