सऊदी अरब, इस्राईल की चापलूसी बंद करेः अब्दुल्लाहियान
अमीर अब्दुल्लाहियान ने सऊदी अरब को सलाह दी है कि वह इस्राईल की चापलूसी करना छोड़ दे।
ईरान के संसद सभापति के विशेष सलाहकार अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा है कि सऊदी अरब, इस्राईल की चापलूसी छोड़कर पड़ोसियों का सम्मान करे तो बेहतर है।
उनका कहना है कि रेयाज़ यह काम छोड़कर अपने पड़ोसियों का सम्मान करे, इसीमें उसका भला है। ईरान के संसद सभापति के विशेष सलाहकार अमीर अब्दुल्लाहियान ने गुरूवार की शाम ट्वीट किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि सऊदी अरब के शासक को इस्लामी गणतंत्र ईरान पर आरोप मढ़ने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि वे स्वयं ही इराक़, सीरिया, लेबनान और यमन में अमरीकी आशीर्वाद प्राप्त आतंकवादी गुट दाइश के खुले समर्थक रहे हैं। अमीर अब्दुल्लाहियान का कहना था कि ईरान ने हमेशा अपने पड़ोसियों का समर्थन किया और वह क्षेत्र में शांति की स्थापना में सक्रिय रहा है।
उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब के शासक ने ईरान के विरुद्ध निराधार दावों को दोहराया है।