ईरान में कोरोना का क़हर जारी, 482 मरे, 13,352 नए मामले
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i92451-ईरान_में_कोरोना_का_क़हर_जारी_482_मरे_13_352_नए_मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता ने बताया है कि ईरान में पिछले 24 घंटों में 13 हज़ार से ज़्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हुए जबकि 482 लोगों की मौत हो गई।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १७, २०२० १३:४२ Asia/Kolkata
  • ईरान में कोरोना का क़हर जारी, 482 मरे, 13,352 नए मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता ने बताया है कि ईरान में पिछले 24 घंटों में 13 हज़ार से ज़्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हुए जबकि 482 लोगों की मौत हो गई।

डाॅक्टर सीमा सादात लारी ने मंगलवार को देश में कोरोना के ताज़ा आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13,352 नए मामले सामने आए जिनमें से 3,079 को अस्पतालों में भर्ती कराया गया जबकि बाक़ी अन्य को आवश्यक निर्देशों के साथ होम आइसोलेशन में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि अब ईरान में कोरोना के कुल मरीज़ों की संख्या 7 लाख 88 हज़ार 473 हो गई है। प्रवक्ता ने बताया कि अब तक देश में 5 लाख 70 हज़ार 774 लोग कोरोना से मुक्त हो चुके हैं।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटों में ईरान में 482 लोगों की कोरोना के घातक वायरस से संक्रमण की वजह से मौत हो गई है। डाॅक्टर सीमा सादात लारी ने बताया कि अब देश में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या 42,461 हो गई है। इस बीच पूरी दुनिया में कोरोना के मरीज़ों की संख्या साढ़े पांच करोड़ से ज़्यादा चुकी है जिनमें से कम से कम 13 लाख 33 हज़ार की मौत हो चुकी है जबकि 3 करोड़ 80 लाख से अधिक लोग कोरोना को हरा चुके हैं। अमरीका, कोरोना के संक्रमितों और इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या की दृष्टि से सबसे आगे है। (HN)

 

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए