अमरीका और इस्राईल के निराधार दावों का कोई महत्व नहींः ईरान
ईरान का कहना है कि अधिक से अधिक दबाव बनाने की नीति के अन्तर्गत किये गए अमरीकी और इस्राईली दावे, तेहरान के लिए कोई महत्व नहीं रखते।
संयुक्त राष्ट्रसंघ में ईरान के स्थाई प्रतिनिधि ने कहा है कि अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी पर दबाव बनानकर ईरान को प्रभावित करने के उद्देश्य से किये गए निराधारा दावों को हम कोई महत्व नहीं देते।
काज़िम ग़रीबाबादी ने आईएईए की बैठक में कहा कि ईरान, एजेन्सी के साथ पूरी गंभीरता के साथ सहयोग करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमरीका जैसे देश को परमाणु शस्त्रों के अप्रसार के बारे में चिंता व्यक्त करने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि उसके पास हज़ारों परमाणु वाॅरहेड मौजूद हैं। ईरान के प्रतिनिधि का कहना था कि मध्यपूर्व में ज़ायोनी शासन ही वह एकमात्र शासन है जो परमाणु अप्रसार संधि को नहीं मानता। उसने तरह-तरह के हथियार बनाए हैं जिनमें वह विस्तार करता जा रहा है।