ईरान में 13 हज़ार कोरोना के नए मरीज़, 476 की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i92511-ईरान_में_13_हज़ार_कोरोना_के_नए_मरीज़_476_की_मौत
ईरान में पिछले चौबीस घण्टों के दौरान कोरोना के तेहर हज़ार से अधिक नए केस सामने आए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १९, २०२० १९:१३ Asia/Kolkata
  • ईरान में 13 हज़ार कोरोना के नए मरीज़, 476 की मौत

ईरान में पिछले चौबीस घण्टों के दौरान कोरोना के तेहर हज़ार से अधिक नए केस सामने आए हैं।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता सीमा सादात लारी ने गुरूवार को बताया कि पिछले 24 घण्टों के दौरान देश में कोरोना या कोविड-19 से 476 लोगों की जान चली गई।

उन्होंने बताया कि ईरान में नए 13 हज़ार 223 मामले सामने आए।  सीमा सादत के अनुसार इनमें से 2 हज़ार 938 संक्रमितों को अस्पतालों में भर्ती किया गया जबकि बाक़ी का उपचार करके उन्हें वापस घरों को भेज दिया गया।  उन्होंने बताया कि ईरान में कोरोना प्रभावितों की संख्या अब 8 लाख 15 हज़ार 117 हो गई है।  उनका कहना था कि देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हज़ार 417 हो चुकी है।  ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता के अनुसार देश में अबतक 5 लाख 83 हज़ार 704 लोग, कोरोना मुक्त हो चुके हैं।

याद रहे कि पूरी दुनिया में अबतक कोरोना से 5 करोड 67 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं।  इसी बीच इस वैश्विक महामारी ने 13 लाख 57 हज़ार से अधिक लोगों की जान ले ली।