पूरे ईरान में दो हफ़्तों के लिए लगा लॉकडाउन
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i92547-पूरे_ईरान_में_दो_हफ़्तों_के_लिए_लगा_लॉकडाउन
ईरान में लगातार कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या और उससे होती मौतों को देखते हुए सरकार ने शनिवार 21 नवंबर से पूरे देश में दो हफ़्तों के लिए लॉकडाउन लगाने का फ़ैसला किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २१, २०२० १०:४८ Asia/Kolkata
  • पूरे ईरान में दो हफ़्तों के लिए लगा लॉकडाउन

ईरान में लगातार कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या और उससे होती मौतों को देखते हुए सरकार ने शनिवार 21 नवंबर से पूरे देश में दो हफ़्तों के लिए लॉकडाउन लगाने का फ़ैसला किया है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, ईरान की कोरोना से मुक़ाबले के लिए बनी समिति के प्रवक्ता अली रज़ा रईसी ने बताया है कि देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए सरकार ने दो सप्ताह के लिए कई तरह की सीमित्ताओं को लागू करने का निर्णय लिया है। अली रज़ा रईसी ने बताया कि, इस समय ईरान के 124 शहर रेड लाइन पर हैं, 150 शहर ख़तरे के निशान के क़रीब हैं और 98 शहर ऐसे हैं जिनपर कोरोना का ख़तरा मंडरा रहा है। कोरोना से बचाव एवं मुक़ाबले के लिए बनी समिति के प्रवक्ता ने कहा कि, देश के 25 प्रांत ऐसे हैं जो ख़तरे के निशान पर हैं जबकि तीन प्रांत लाल निशान को पार कर गए हैं।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय, उपचार और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र के अधिकारियों का मानना है कि, कोरोना के फैलने का सबसे बड़ा कारण लोगों का एक स्थान पर एकत्रित होना है। स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ईरज हरीरी ने बल देकर कहा कि हमे सबसे पहले एक स्थान पर एकत्रित होने वाली भीड़ को रोकना होगा। उन्होंने कहा कि आम तौर पर लोग रात में 9 बजे के बाद एकत्रित होते हैं इसीलिए हमने रात 9 बजे से गाड़ियों के आवागमन को सीमित कर दिया है। (RZ)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए