ईरान में कोरोना से एक दिन में 453 मौतें
ईरान में पिछले 24 घण्टों के दौरान कोविड-19 के कारण 453 लोगों की मौत हुई है।
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि देश में पिछले चौबीस घण्टों के दौरान 12460 लोग कोरोना से संक्रमित हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता के अनुसार नए संक्रमितों में से 2744 लोगों को अस्पतालों में भर्ती किया गया जबकि बाक़ी का आवश्यक उपचार करके उन्हें वापस भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि ईरान में मतृकों की संख्या बढ़कर 45 हज़ार 255 हो गई है।
सीमा सादात लारी ने बताया कि अबतक कुछ 8 लाख 66 हज़ार 821 लोग देश में कोरोना से संक्रमित हुए हैं जिनमें से 6 लाख 10 हज़ार 406 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए