ईरान में कोरोना का क़हर जारी, फिर 469 लोगों की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i92653-ईरान_में_कोरोना_का_क़हर_जारी_फिर_469_लोगों_की_मौत
ईरान में स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता ने कोरोना संक्रमण के 13 हज़ार से अधिक नये मामलों और गत 24 घंटों में 469 बीमारों की मौत की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २५, २०२० १४:०९ Asia/Kolkata
  • ईरान में कोरोना का क़हर जारी,  फिर 469 लोगों की मौत

ईरान में स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता ने कोरोना संक्रमण के 13 हज़ार से अधिक नये मामलों और गत 24 घंटों में 469 बीमारों की मौत की सूचना दी है।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता सीमा सादात लारी ने बुधवार को देश  में कोरोना के ताज़ा आंकड़ों की जानकारी  देते हुए बताया कि गत 24 घंटों के दौरान 13 हज़ार 843 नये बीमारों की पहचान की गयी है जिनमें  से 3 हज़ार 70 मरीज़ अस्पताल में भर्ती  किये गये जबकि बाक़ी को आरंभिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता ने बताया कि ईरान में कोविड-19 के कुल संक्रमितों की संख्या 8 लाख 94 हज़ार 385 तक पहुंच गयी है और पिछले 24 घंटों में  कोविड-19 के 469 मरीज़ों की मौत हो गयी जिसके बाद इस बीमारी से ईरान में मरने वालों की कुल संख्या, 46 हज़ार 207 तक पहुंच गयी।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता सीमा सादात लारी के अनुसार अब तक 6 लाख 25 हज़ार 606  रोगी कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं ।

पूरी दुनिया में भी कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 6 करोड़  से अधिक हो चुकी है जिनमें से  कम से कम 14 लाख 17 हज़ार  लोगों की मृत्यु हो गयी है और लगभग 4 करोड़ 20 लाख  लोग स्वस्थ हो चुके हैं।  Q.A