एक दिन में कोरोना से मरने वालों की तादाद हुई 347
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i92873-एक_दिन_में_कोरोना_से_मरने_वालों_की_तादाद_हुई_347
ईरान में कोरोना से एक दिन में मरने वालों की संख्या 347 हो चुकी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०४, २०२० १४:४६ Asia/Kolkata
  • एक दिन में कोरोना से मरने वालों की तादाद हुई 347

ईरान में कोरोना से एक दिन में मरने वालों की संख्या 347 हो चुकी है।

ईरान के स्वास्थ्यमंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घण्टों के दौरान देश में कोरोना के 13 हज़ार से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता सीमा सादात लारी ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घण्टों के दौरान ईरान में 13 हज़ार 341 लोग कोरोना से संक्रमित हुए।  इनमें से एक हज़ार 996 को अस्पतालों में भर्ती किया गया।  बाक़ी का इलाज करके उनको घरों को वापस भेज दिया गया।उन्होंने बताया कि ईरान में कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या दस लाख 16 हज़ार 835 हो चुकी है।  मूसवी लारी का कहना था कि देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 49 हज़ार 695 हो चुकी है।  ईरान में कोरोना से सात लाख आठ हज़ार 106 लोग कोरोना से संक्रमित होने के बावजूद ठीक हुए हैं।