ईरान में कोरोना के मामले फिर बढ़े, मरने वालों की संख्या 323
ईरान में स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता ने कोरोना संक्रमण के 11 हज़ार से अधिक नये मामलों और गत 24 घंटों में 323 बीमारों की मौत की सूचना दी है।
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता सीमा सादात लारी ने मंगलवार को देश में कोरोना के ताज़ा आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि गत 24 घंटों के दौरान 11 हज़ार 23 नये बीमारों की पहचान की गयी है जिनमें से 1 हज़ार 710 मरीज़ अस्पताल में भर्ती किये गये जबकि बाक़ी को आरंभिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता ने बताया कि ईरान में कोविड-19 के कुल संक्रमितों की संख्या 10 लाख 62 हज़ार 397 तक पहुंच गयी है और पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 323 मरीज़ों की मौत हो गयी जिसके बाद इस बीमारी से ईरान में मरने वालों की कुल संख्या, 50 हज़ार 917 तक पहुंच गयी।
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता सीमा सादात लारी के अनुसार अब तक 7 लाख 54 हज़ार 224 रोगी कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं ।
पूरी दुनिया में भी कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 6 करोड़ 80 लाख तक पहुंच चुकी है जिनमें से कम से कम 15 लाख 52 हज़ार से अधिक लोगों की मृत्यु हो गयी है और लगभग 4 करोड़ 70 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
अमरीका डेढ़ करोगी संक्रमित लोगों और 2 लाख 902 हज़ार मरीज़ों की मौत के साथ दुनिया में पहले नंबर पर है। Q.A.