उरूग्वे के उपराष्ट्रपति की ईरानी राष्ट्रपति से मुलाक़ात
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i9298-उरूग्वे_के_उपराष्ट्रपति_की_ईरानी_राष्ट्रपति_से_मुलाक़ात
राष्ट्रपति रूहानी ने लैटिन अमरीकी देशों के साथ संबंधों में विस्तार को इस्लामी गणतंत्र ईरान की सैद्धांतिक नीति बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २६, २०१६ १३:५६ Asia/Kolkata
  • उरूग्वे के उपराष्ट्रपति की ईरानी राष्ट्रपति से मुलाक़ात

राष्ट्रपति रूहानी ने लैटिन अमरीकी देशों के साथ संबंधों में विस्तार को इस्लामी गणतंत्र ईरान की सैद्धांतिक नीति बताया है।

राष्ट्रपति कार्यालय की वेबसाइट के अनुसार, डॉक्टर रूहानी ने मंगलवार को उरूग्वे के उपराष्ट्रपति राउल सेन्डिक रूडरिग्ज़ से तेहरान में हुई मुलाक़ात में कहा कि तेहरान और मोन्टेविडेयो ने मैत्रीपूर्ण संबंधों में विस्तार का संकल्प लिया है जिसे कोई तीसरा देश प्रभावित नहीं कर सकता।

डाक्टर रूहानी ने कहा कि दोनों देशों के बीच संयुक्त आर्थिक आयोग के गठन और आपसी समझौतों के लागू होने से दोनों देशों के संबंधों के इतिहास में नया अध्याय जुड़ेगा।

उरूग्वे के उपराष्ट्रपति राउल सेन्डिक रूडरिग्ज़ ने भी कहा कि उनका देश तेहरान के साथ आपसी रूचि के सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का संकल्प रखता है।

ईरानी राष्ट्रपति ने इसी प्रकार आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में सभी देशों के बीच सहयोग व समन्वय को ज़रूरी बताते हुए कहा कि आतंकवाद ने दुनिया में लाखों लोगों को बेघर किया और हज़ारों लोगों की बली ली इसलिए इस बुराई से निपटने के लिए सब लोगों को एकजुट हो जाना चाहिए। (MAQ/N)