रक्षा मंत्री का रूस का दौरा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i9328-रक्षा_मंत्री_का_रूस_का_दौरा
ईरान के रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल हुसैन दहक़ान रूस के दौरे पर मॉस्को पहुंचे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २६, २०१६ १५:२९ Asia/Kolkata
  • रक्षा मंत्री का रूस का दौरा

ईरान के रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल हुसैन दहक़ान रूस के दौरे पर मॉस्को पहुंचे।

ईरानी रक्षामंत्री अपने रूसी समकक्ष सिर्गेई शोए के निमंत्रण पर मॉस्को गए हैं।

पिछले तीन महीने के दौरान ईरानी रक्षा मंत्री का यह दूसरी बार रूस का दौरा है। इससे पहले रूस के रक्षा मंत्री भी ईरान का दौरा कर चुके हैं।

ईरानी रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल हुसैन दहक़ान अपनी रूस यात्रा के दौरान, रूस में वार्षिक सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने के अलावा, रूस के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंटवार्ताएं भी करेंगे।

कूटनैतिक सूत्रों के अनुसार, हुसैन दहक़ान, रूसी रक्षा मंत्री सहित रूसी अधिकारियों के साथ मुलाक़ात में रक्षा सहयोग बढ़ाने के अतिरिक्त महत्वपूर्ण क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर भी विचार विमर्श करेंगे।

ज्ञात रहे कि आतंकवाद के ख़िलाफ़ युद्ध के बारे में रूस में होने वाली वार्षिक कॉन्फ़्रेंस में दुनिया के विभिन्न देशों के रक्षा मंत्रियों सहित वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं। इस दो दिवसीय सम्मेलन में ईरान की भागीदारी रूस के लिए बहुत अहमियत रखती है क्योंकि तेहरान-मॉस्को ने संयुक्त स्ट्रैटिजी से मध्यपूर्व में आतंकवाद के ख़तरे को फैलने से रोक दिया है। (MAQ/N)